एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज लोकर्पण के लिए तैयार है, लेकिन लोकार्पण से पहले ही अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधा है। अखलेश यादव का कहना है, कि BJP अब नाविकों से उनका रोज़गार भी छीन लेना चाहती है।

अखिलेश ने इसी बात की शिकायत करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि- “अब क्या भाजपा नाविकों का रोज़गार भी छीनेगी। भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी।”

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे।
32 स्विस पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज का हिस्सा होंगे। 52 दिनों की यात्रा का खर्च लगभग 13 लाख रुपये होगा। जिसका औसत किराया प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग 25,000 रुपये होगा। लग्जरी ट्रिपल डेक क्रूज शिप एमवी गंगा विलास सोमवार को कोलकाता से वाराणसी पहुंचा है। 

51-दिवसीय क्रूज की योजना विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ बनाई गई है।