PM Modi US Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से अपनी 5 दिवसीय अमेरिका-मिस्र की राजकीय यात्रा पर हैं. जहां मिस्र में उनकी यात्रा का आज अंतिम दिन है. पीएम मोदी रविवार रात करीब 12:30 बजे तक मिस्र से वापस दिल्ली पहुंच जायेंगे.
ख़बरों के मुताबिक, पीएम मोदी का विमान रात 12:30 बजे के करीब पालम एयरपोर्ट पहुंचेगा. जहां प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रात करीब 11:45 बजे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. वहीं, दिल्ली के सभी सांसद प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे.
मिस्र की दो दिवसीय यात्रा का आज अंतिम दिन-
बता दें कि पीएम मोदी 21 जून से अमेरिका और मिस्र के दौरे पर गए हुए हैं. जहां अमेरिका के बाद प्रधानमंत्री शनिवार 24 जून को अपने मिस्र दौरे पर पहुंचे थे. यात्रा के अंतिम दिन यानी आज रविवार 25 जून के दिन प्रधानमंत्री मोदी को राजधानी काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया.
इस सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार" से उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने सम्मानित किया. इससे पहले उन्होंने 21 से 23 जून तक अमेरिका का सफल दौरा किया था. जिसकी कुछ यादगार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. पीएम मोदी आज इस 5 दिवसीय यात्रा से वापस स्वदेश लौट रहे हैं.