मार्च की शुरुआत महंगाई के डबल डोज़ के साथ हुई है। महीने के पहले दिन से ही घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए और 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।
इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे।
घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे। इस अवधि में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा होता रहा है लेकिन घरों में काम आने वाली रसोई गैस के दाम में इजाफा नहीं गया है।