भोपाल: अपैक्स बैंक हमेशा ही नियुक्तियों को लेकर विवादों में रहा है. एक बार फिर बैंक में नियुक्तियों की प्रोसेस चल रही है. इस पर सवाल भी उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल नियुक्तियों में 50% से ज्यादा आरक्षित पदों से भरा जा रहा है. दूसरा सवाल 50 साल उम्र के व्यक्तियों को भी नियुक्ति में प्रावधान किया है.
अपेक्स बैंक में हो रही नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी शिकायत की गई है. शिकायत में कहा गया है कि शासन में 50 साल की आयु में अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रावधान है और नियुक्ति के लिए 18 से 28 साल उम्र तक की योग्यता निर्धारित की जाती है. इसके विपरीत अपेक्स बैंक ने 25 जनवरी 22 को एक विज्ञापन जारी किया था.
विज्ञापन में आवेदन कर्ता की अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है. बस यही शर्तें शंका- कुशंकाओं को जन्म दे रही है. शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि अपैक्स बैंक में ऐसे अधेड़ व्यक्ति जो कहीं सिलेक्ट नहीं हुए उसे अवैध रूप से भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है. बैंक में यह नियम भी है कि 50 वर्ष से अधिक की आयु के व्यक्तियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए.
अंग्रेजी में 30 अंक लाना अनिवार्य-
अपेक्स बैंक की भर्ती विज्ञापन में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में 30% अंक लाने का प्रावधान है. जबकि पांचवी से लेकर 12वीं तक के समान परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33% अंक लाना अनिवार्य होता है. बैंक की परीक्षा में 30% अंक लाने पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बैंक प्रबंधन किस विशेष व्यक्ति के लिए यह प्रावधान किया है.
50% से ज्यादा आरक्षण का प्रावधान-
सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश है कि आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना चाहिए. उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए अपेक्स बैंक ने जो विज्ञापन जारी कर पदों का आरक्षण किया है, उसे आरक्षण के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. सामान्य वर्ग के कमजोर व्यक्तियों के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है. जबकि शासन के नियमानुसार सामान्य वर्ग के पदों में से 10% कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित करना अनिवार्य.
इसी प्रकार विज्ञापन में असिस्टेंट मैनेजर जनरल के 12 पद विज्ञापित किए गए. इसमें से 8 पद आरक्षित किए गए हैं, जो कि आरक्षित पद 68% के करीब है. यही नहीं, असिस्टेंट मैनेजर जनरल के 12 पदों के लिए 36 उम्मीदवारों का चयन होना चाहिए था किंतु बैंक प्रबंधन ने 26 प्रतिस्पर्धीयों का चयन किया. 25 मई 22 का इंटरव्यू हो गया है.