राहुल गांधी के को 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' वाले बयान पर सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फैसला सुना जाने के वक्त राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद थे। राहुल गांधी पर पिछले 4 साल से मानहानि का मामला चल रहा था।
इससे पहले कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। राहुल सुबह दिल्ली से सूरत पहुंचे। उनकी सुरक्षा में 150 जवान तैनात किए गए हैं। कोर्ट के बाहर भी सुरक्षा सख्त की गई।
इधर सूरत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि राहुल गांधी के खिलाफ फैसला आया तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। पक्ष में फैसला आया तो पटाखे फोड़े जाएंगे।