राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट हो रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाला है। मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी डरपोक न होने का ढोंग करते हैं। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि अपनी पॉलिटिकल बौखलाहट में राहुल गांधी का मोदी जी के प्रति विष, देश के अपमान में परिवर्तित हो चुका है। राहुल गांधी पीएम मोदी का अपमान करते करते अब पूरे OBC समाज का अपमान कर रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी पर प्रहार करने के लिए उन्होंने विदेश में झूठ बोला… देश में झूठ बोला… संसद में झूठ बोला। ये वो व्यक्ति है जो सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ कर माफ़ी मांगते हैं और आज डरपोक न होने का ढोंग करते हैं। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा कि श्रीनिवास का बयान.....राहुल गांधी के शब्द हैं, सोनिया गांधी के संस्कार हैं....ये पहली बार नहीं है जिस किसी को कांग्रेस में प्रमोशन चाहिए वो ऐसी ही भाषा मुझपर बोलेगा।