एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और  फहद अहमद की शादी के रिसेप्शन में राहुल गांधी कपल को बधाई देने पहुंचे। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता फहद अहमद ने गुरुवार को दिल्ली में एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें कई राजनीतिक नेताओं और मशहूर हस्तियों ने भाग लिया।

स्वरा भास्कर की शादी के रिसेप्शन में अखिलेश यादव, जया बच्चन, डेरेक ओ'ब्रायन और शशि थरूर सहित अन्य ने भाग लिया। क्लिप में राहुल गांधी स्वरा, उनके माता-पिता और फहाद के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस मौके पर राहुल ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था। स्वरा को गुलाबी और सुनहरे रंग के लहंगे में देखा गया, जबकि फहद ने क्रीम रंग की शेरवानी और सफेद पायजामा पहना था। 

ऑनलाइन सामने आए एक अन्य वीडियो में अभिनेता और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को भी टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ देखा गया था। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही उन्होंने शशि थरूर से भी हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया।

स्वरा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिसेप्शन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने फहाद के साथ पोज दिया था। इन फोटोज में कपल ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। एक तस्वीर में फहद ने स्वरा के गाल पर किस करते हुए मुस्कुरा दिया। स्वरा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज #SwaadAnusaar।"

स्वरा ने 16 फरवरी को फहद अहमद के साथ अपनी शादी की प्लानिंग शेयर की थी। स्वरा ने एक अदालत से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना और 6 जनवरी को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपने कागजात जमा किए थे।