Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया हैं. आज सुबह से ही रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक करीब 138 सीटों की बढ़त के साथ कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है. तो वहीं बीजेपी के खाते में करीब 62 सीटें जाती दिख रही हैं. साथ ही जेडीएस 20 सीटों पर आगे है.

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया हैं. ऐसे में ना सिर्फ कर्नाटक बल्कि देशभर के कांग्रेस पार्टी कार्यालयों में भी जश्न शुरू हो गया है.

कांग्रेस की बड़ी जीत पर पार्टी नेता राहुल गांधी का भी एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सब नेताओं को बधाई देता हूं. कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी. तो वहीं दूसरी तरफ जनता की ताकत थी और जनता ने इन्‍हें हरा द‍िया हैं. 

उन्होंने आगे कहा, हमने प्यार और मोहब्बत से यह लड़ाई लड़ी. कर्नाटक की जनता ने हमें बताया, इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की दुकान खुली है. यह कर्नाटक की जीत है. साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे पांच वादे हैं, हम इसे पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे.

देंखे लाइव-

https://youtu.be/yH7EQ6FEx0g