कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात ट्रक की सवारी की। वे अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक पर सवार होकर गए। करीब 50 किमी ट्रक की सवारी के बीच राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर्स से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना।
राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मिलने शिमला पहुंचे हैं। इस बीच राहुल ने अंबाला से चंडीगढ़ तक करीब 50 किमी का सफर ट्रक में तय किया। वे इस दौरान ड्राइवर के पास बैठे नज़र आये और एक स्थान पर उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से लम्बी बातचीत भी की।
कांग्रेस ने राहुल गांधी के ट्रक यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा कि जननायक राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे।राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल जी ने किया।