हमले में बाराती पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच साल की बच्ची को उज्जैन रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पथराव की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी प्रभात गौर ने बताया कि मदन मालवीय की बेटी अंजू की शादी मंगलवार को थी. सुसनेर निवासी लकी पिता सुरेश चौहान बारात लेकर जीरापुर पहुंचे। रात करीब साढ़े 11 बजे जब बरात निकल रही थी तो मुस्लिम समुदाय के 20 से 25 लोगों ने बारात और ढोलकियों की पिटाई कर दी. हमले में बाराती पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मस्जिद के सामने ढोल बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी.