राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे में दलित दूल्हे और बारात पर पथराव करने वालों को खुलेआम ऐसी सजा दी गई कि लोग कांप उठे बारात पर पथराव करने वालों के घरों को गुरुवार को प्रशासन ने ढहा दिया अधिकारियों ने उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। गौरतलब है कि दूल्हे और बारात पर पत्थर चलाने की यह घटना मंगलवार रात को हुई थी..!

कस्बे में एक धार्मिक स्थल के समीप से बारात निकल रही थी दलित वर्ग के दूल्हे की यह बारात निकली तो कुछ लोगों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया कस्बे के मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने बारात में चल रहा डीजे बंद करवा दिया डीजे बंद करवाने पर ही ये लोग नहीं माने इसके साथ ही उपद्रवी युवकों ने बारातियों पर पथराव भी कर दिया था। पत्थरबाजी की इस घटना से अफरातफरी मच गई पत्थर मारने में कुछ बारातियों को चोटें भी आई थीं। 

मुस्लिम युवकों द्वारा बारात पर पथराव करने की इस घटना से इलाके में जबर्दस्त सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया और पथराव करने वाले 8 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पथराव करने के आरोपियों में से छह लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया। इस मामले में दो आरोपी फरार हो गए हैं। गुरुवार को प्रशासन ने इन आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जेसीबी के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के घरों को जमींदोज करना प्रारंभ कर दिया प्रशासन की सख्ती देख लोग थर्रा उठे, कार्रवाई अभी जारी है