महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी बनाए गए हैं। पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।
वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीम लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।