नार्थ ईस्ट के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 46 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा रहा है, वहीं त्रिपुरा में भाजपा की सत्ता वापसी में पेंच फंसता नज़र आ रहा है। मेघालय में NPP 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।

त्रिपुरा में बीजेपी और लेफ्ट के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. दोनों ही पार्टी रुझानों में अब 23-23 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया था। रुझानों में भाजपा गठबंधन ने नगालैंड में 42 सीटों पर बढ़त बना रखी है। 

मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है। मेघालय में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। आज के रुझानों में पार्टी 6 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। 

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।