नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद आरजेडी का विवादित ट्वीट सामने आया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की गई एक तस्वीर में नई संसद की तुलना ताबूत से की गई है। बीजेपी ने RJD के विवादित ट्वीट पर पलटवार किया है।

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का फैसला लेने वाली लालू यादव की पार्टी आरजेडी का नए संसद भवन को लेकर विवादित ट्वीट सामने आया है। आरजेडी ने ताबूत के साथ नए संसद भवन की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया-  ''ये क्या है?''

RJD के इस ट्वीट बीजेपी ने पलटवार किया। बीजेपी ने कहा कि इनका काम केवल मोदी जी का विरोध करना है। पहले संसद की आकृति तो जीरो की तरह ही थी तो क्या भारत तब जीरो की तरह धरातल में जा रहा था या क्या भारत पहले जीरो के अंदर बैठा था।

इससे पहले देश के नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पित किया। रविवार को अधीनम मठ के पुजारियों ने संसद के नए भवन में पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने दंडवत प्रणाम के बाद इसे संसद में स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित किया। वहीं कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों के लोकार्पण समारोह का बहिष्कार किया।

कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों के समारोह का बहिष्कार भी किया। विपक्ष का कहना है कि जिस तरह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए जिस तरह से नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराने का निर्णय लिया गया, वह शीर्ष पद का न केवल अपमान है, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है।