उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के बाराबंकी जंक्शन-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद जंक्शन रेल खण्ड पर खेतासराय- मेहरावन- मेहगावन स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली (इटारसी-जबलपुर होकर) कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 24, 26, 27, 29 जून एवं 01 जुलाई को प्रस्थान वाली गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज जंक्शन- प्रयागराज,रामबाग-बनारस-वाराणसी-वाराणसी सिटी होकर तथा दिनांक 24, 26, 28, 29 जून एवं 01, 03 जुलाई को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी,सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन होकर गंतव्य को जाएगी।
अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 23, 25, 28, 30 जून एवं 02 जुलाई को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज जंक्शन- प्रयागराज,रामबाग-बनारस-वाराणसी-वाराणसी सिटी होकर तथा दिनांक 25, 27, 30 जून एवं 02 जुलाई प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी,सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन होकर गंतव्य को जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुँचें।