बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार (26 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार, राहुल गांधी ने स्वीकार किया है कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है. वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों ओर तिरंगे को देखा. एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को 'ब्राइट स्पॉट' कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी 'हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है' जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है.
देंखे लाइव-
उन्होंने कहा कि जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था. आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए. आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण सुशासन है, जोकि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने दिया है.
संबित पात्रा ने आगे कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राज्य है, और उसने भारत में आतंक फैलाने के लिए भारत में आतंकवादी भेजे थे. 2013 में, एके एंटनी ने कहा, "मैं सच्चाई को स्वीकार करने में संकोच नहीं करूंगा. 70 लंबे वर्षों तक, भारत की नीति 'कम विकसित सीमाएँ सबसे सुरक्षित स्थान हैं' क्योंकि चीन शक्तिशाली है. यह बयान तत्कालीन सरकार की कायरता को साबित करता है.
उन्होंने आगे बताया कि डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था. 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी जिनपिंग के साथ जो करार किया था वो भी हमने देखा है. कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है? ये राहुल गांधी जी बताना बंद करें. जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है जिसमें सेना को 'फ्री हैंड' है.
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है. गांधी परिवार का एक ही सिद्धांत है- Power Without Responsibility. जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए. इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई जा रही हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके. इस देश को जानने के लिए 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपने घर को छोड़ा. प्रचारक के रूप में उन्होंने देश को समझा और जाना. हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे.
उन्होंने आगे बताया कि आज विश्व जानता है कि भारत की क्षमता क्या है. राहुल जी, आपको भारत की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है आप अभी भारत को और जानिए. आज भारत एक चमकता सितारा है. उनकी नकारात्मक राजनीति के बावजूद दुनिया ने भारत की क्षमता को महसूस किया है. इसलिए राहुल गांधी को भारत की चिंता नहीं करनी चाहिए.
आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा बोले, आप इवेंट मैनेजमेंट कर भ्रष्टाचार के ऊपर चादर ढंक देंगे. ऐसा नहीं हो सकता. भारत में कानून सबके लिए एक सामान है. इसलिए मनीष सिसोदिया जी जो सवाल भाजपा और भारत की जनता ने आप से पूछे हैं उनके जवाब आप सीबीआई को देंगे ऐसा हमें विश्वास है.
उन्होंने आगे कहा कि हमने आप और उसके नेताओं से पूछा था कि मनीष सिसोदिया ने एक्साइज पॉलिसी में कार्टेलाइजेशन की अनुमति क्यों दी. इसके अलावा, हमने कुछ और सवाल पूछे? हालांकि, हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. वे झाड़-फूंक करते रहते हैं.