Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. इधर एनसीपी नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं. उन्हें शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है. इस दौरान उनके साथ पार्टी के करीब 17 विधायक भी मौजूद हैं.

इनमें से 8 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. इस बीच महाराष्ट्र की सियासत पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है. संजय राउत ने कहा कि लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

शरद पवार ने कहा- मैं मजबूत स्थिति में हूं

संजय राउत ने आगे ट्वीट में लिखा, कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है, उन्हें अपना काम करने दीजिए. मेरी अभी शरद पवार से बात हुई. उन्होंने कहा, मैं मजबूत स्थिति में हूं. हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है. हम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर सब कुछ फिर से बनाएंगे. लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- भ्रष्ट नेता ले रहे मंत्री पद की शपथ

उद्धव गुट की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि एनसीपी के जो विधायक भ्रष्ट थे वे आज एनसीपी में बगावत का बिगुल बजाकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

https://www.newspuran.com/ajit-pawar-will-join-the-shinde-government