जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।
#KulgamEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 02). #Operation going on. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/RcIAtPUtxk
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 27, 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि त्रुबजी इलाके के नौपोरा-खेरपोरा में आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसलिए सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसलिए सुरक्षाबलों ने भी करारा जवाब दिया।
इस झड़प में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकियों और उनके समूह की पहचान की जा रही है। लेकिन अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पहले भी हुई थी झड़प-
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक और झड़प हुई थी। जिसमें 3 आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से 2 एके 47 और 1 पिस्टल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
मारे गए आतंकवादियों की पहचान हरिपोरा, पुलवामा के 25 वर्षीय इरफान मलिक, पुलवामा के 21 वर्षीय फाजिल नजीर भट्ट और पुलवामा के गुडौरा के 19 वर्षीय जुनैद कादिर के रूप में हुई है। तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।