Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय एक बहुत ही ख़तरनाक तूफान में तब्दील हो गया है. चक्रवात के मांडवी-झाल बंदरगाह के पास सौराष्ट्र-कच्छ तट के पास पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आसपास के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन सबके बीच तूफान के कई खौफनाक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जो कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के गणपतिपुले बीच का है. जहाँ गणपतिपुले में चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र उफान पर हैं.

देंखे वीडियो-

इस खौफनाक वीडियो में लोग डर के मारे भागते नजर आ रहे हैं. समुद्र से अचानक तेज लहर पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लेती है. जिससे लोग भागते नजर आते हैं, कुछ लोग रेत पर गिर जाते हैं. इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाला भी लहरों में गिर जाता है. जबकि एक अन्य वायरल वीडियो में चक्रवात से हुई तबाही को दिखाया गया है. ये वीडियो भी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के गणपतिपुले बीच का ही है.

तटीय इलाकों में धारा 144 लागू-

इस बीच गुजरात की प्रशासनिक टीम ने चक्रवात के खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. कच्छ जिले के तटीय गांवों में सोमवार को धारा 144 लागू कर दी गई है. इस क्षेत्र में चक्रवात के गंभीर प्रभाव की संभावना है. साथ ही आईएमडी ने 15 जून तक क्षेत्र में मछली पकड़ने के कार्यों को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है.