मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शादी की रात ही कुछ ऐसा देखा कि उसे पत्नी पर शक हो गया। तब उसने जासूसी सी शुरु कर दी और आखिरकार पत्नी का एक गहरा राज सामने आ गया। दरअसल उसकी पत्नी का शादी के पहले अफेयर था जिसकी जानकारी के लिए उसने बाकायदा आरटीआई के तहत सूचनाएं जुटाईं। इसमें चौंकाने वाला खुलासा सामने आ गया। पत्नी का एक युवक से न सिर्फ अफेयर था, बल्कि शादी से पहले उसका गर्भपात भी कराया गया था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई ।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने जून 2019 में अशोकनगर की एक युवती से शादी की थी। सुहागरात पर उसने पत्नी के पेट पर 8 टांके देखे जिससे उसका माथा ठनका। इसके बाद पत्नी पर उसे शक होने लगा। यह शक उस समय और गहरा हो गया, जब पत्नी दो-तीन दिन बाद ही किसी से फोन पर बात करने लगी। पति ने अपनी पत्नी के बारे में अपने रिश्तेदार से पता लगाया तो उसे पत्नी के अफेयर का पता चला।
यह जानकारी मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। बाद में पत्नी ने उन पर प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। इसपर पति ने पत्नी की असलियत पता करने और सबूत जुटाने आरटीआई का सहारा लिया। दरअसल उसकी पत्नी एक स्कूल में टीचर थी। वहीं के एक टीचर से उसका लंबे समय से अफेयर चल रहा था। शादी से पहले पत्नी का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चला था। यहां किस तरह का इलाज चल रहा था, इसकी जानकारी के लिए पति ने आरटीआई का सहारा लिया। इसमें जानकारी मिली कि उसकी पत्नी शादी के पहले प्रेग्नेंट थी और यहां उन्होंने गर्भपात भी करवाया था। इसकी जानकारी मिलते ही पति ने कोर्ट में भ्रूण हत्या की रिपोर्ट भी जमा की है।