मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित 'वागीश्वरी सम्मान' वर्ष 2021 के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक सतीश एलिया को उनके व्यंग्य संग्रह 'अन्नं ब्रह्म' के लिए प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी सम्मेलन के महामंत्री मणिमोहन ने दी। श्री एलिया की अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इनमें 'चुनाव एवं जनमत सर्वेक्षण' तधा ' पत्रकारिता के भूषण' शामिल हैं।

तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय श्री एलिया को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए मप्र शासन का शरद जोशी सम्मान (2008), माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान का जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी सम्मान (2011), पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ का श्रेष्ठ संसदीय रिपोर्टिंग पुरस्कार (2012) समेत अन्य कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।