Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी की बगावत के बाद से ही अफवाहों का बाजार काफ़ी गर्म हैं. बीते कुछ दिनों से ये अफवाहें काफी चर्चाओं में थी कि अजित पवार जुट के शामिल होने से शिंदे सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. ऐसा दावा किया जा रहा था कि शिंदे ख़ेमे के विधायक अजित पवार गुट के शामिल होने से काफी नाराज़ हैं.
इसके लिए वे अब जल्द ही इस्तीफा देंगे. हालांकि, आज ख़ुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन अफवाहों को साफ़ तौर से खारिज कर दिया हैं. साथ ही उन्होंने इस्तीफे वाली ख़बर को अफवाह बताया. ANI से चर्चा में सीएम शिंदे ने कहा, अजित पवार के शामिल होने के बाद हमारी सरकार और मजबूत हो गई है.
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का सपोर्ट हमारे साथ है. अजित पवार के शामिल होने के बाद शिवसेना विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है. हमारे पास 200 से ज्यादा विधायकों वाली एक मजबूत सरकार है. विधायकों को पिछले एक साल में विकास के लिए काफी पैसा मिला है. जो काम रुके थे, वो शुरू हो गए. घर में बैठने वाली सरकार और घर में बैठने वाले सीएम के पास क्या कोई जाता है?
विधायकों की नाराजगी वाली अफ़वाह पर सीएम शिंदे ने कहा, यह सब सिर्फ अफवाहें हैं, ये किस हद तक जाएंगे. उन्हें पहले अपनी पार्टी की हालत को देखना चाहिए, आत्मचिंतन करना चाहिए. दूसरे के घर में झांकने से पहले अपने घर देखो सुरक्षित है कि नहीं.
सीएम शिंदे ने आगे कहा, जब सरकार का शपथ ग्रहण नहीं हुआ था तभी से चल रहा है कि मुख्यमंत्री जाएगा, सरकार चली जाएगी. आज हमारे साथ 200 विधायक हैं. जो भी समस्या होती है उस पर केंद्र से सहयोग मिल रहा है. इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है. विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे और भी कई बड़ी बाते कहीं. देंखे वीडियो