चुनाव आयोग के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। फैसले से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में शिंदे गुट को शिवसेना का नाम दिया है। फैसले के बाद अब उद्धव ठाकरे ने 18 फरवरी को पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। 

इस बैठक में सभी विधायक, सांसद और नेता शामिल होंगे। बैठक मातोश्री में दोपहर एक बजे होगी। इसमें फैसले के बाद की रणनीति पर मंथन किया जायेगा। बताया जा रहा है कि उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है। उद्धव ठाकरे इस मसले पर कह चुके हैं कि हम चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अपने फैसले में शिंदे गुट को शिवसेना का नाम दिया है। ठाकरे सरकार का तख्तापलट के बाद पार्टी में दो गुट बन गए थे। पार्टी उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच बंट गई। शिंदे के तख्तापलट के कारण महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बनी और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। साथ ही देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से ही शिवसेना पर अधिकार को लेकर दोनों गुटों में लड़ाई चल रही थी।