मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारंभ हुई। मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनकों मंजूरी भी मिल गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम् निर्णयों के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारंभ हुई। pic.twitter.com/73fvw74PjL
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 24, 2022
गृह मंत्री ने कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, जिन निर्णयों को मंजूरी मिली है उनमें शामिल है..!
1. आज कैबिनेट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसानों को फसल की क्षति होने पर वित्तीय सहायता के लिए 2020-21 से 2022-23 तक के लिए कुल राशि 17072.30 करोड़ का वित्तीय आकार निर्धारित करते हुए इसे निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय#CabinetDecisions #MadhyaPradesh pic.twitter.com/uwJAzqr2nr
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 24, 2022
2. प्रदेश में अब फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से किया जाएगा। कैबिनेट ने आज इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सर्वे से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कत को दूर कर किसान भाइयों को बड़ी राहत प्रदान की है।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय#CabinetDecisions #MadhyaPradesh pic.twitter.com/e6Alr4KvfD
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 24, 2022
3. कैबिनेट ने बिजली खपत पर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को 22 हजार 800 करोड़ रूपए सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय#CabinetDecisions #MadhyaPradesh pic.twitter.com/DBtaX0FLqP
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 24, 2022
4. कैबिनेट ने बुरहानपुर जिले में उत्पादन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापना से रोजगार के 4 हजार नए अवसर सृजित होने का अनुमान है।
5. कैबिनेट ने लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत पदों के लिए 4 कैडर बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मरीजों के लिहाज से यह निर्णय अहम है क्योंकि अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर बन जाने से डॉक्टर अब अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होकर उनकी बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
6. कैबिनेट ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 3 नए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इनमें मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार टीम और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल हैं।