मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारंभ हुई। मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनकों मंजूरी भी मिल गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम् निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

गृह मंत्री ने कैबिनेट के मुख्य निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, जिन निर्णयों को मंजूरी मिली है उनमें शामिल है..!

1. दतिया जिले में 330 मेगावॉट सौर ऊर्जा लगाने की अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट साबित होने वाला है।

2. "मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना" में संशोधन किया गया है। इसमें पहली जांच के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, साथ ही अब विभाग बांकी की जांचों को मॉनिटर कर गर्भवती महिला को बुला सकता है। इसमें मुख्य चार जांचें मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अति आवश्यक है।

3. आज इस बैठक में "स्वस्थ भारत मिशन" द्वितीय के अनुसमर्थन को मंजूरी दी गई है।

4. प्रदेश में संचालित प्राइवेट बसें, जो कोरोना के दौरान लॉकडाउन में बंद थीं, उनके बस मालिकों को देय मासिक वाहन कर में 130 करोड़ रुपए की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

5. दबंगों से छीनी गई भूमि को आंगनवाड़ी, स्कूलों को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।