NDA Meeting: एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के 25 साल पूरे होने पर इसकी सिल्वर जुबली मनाई जा रही हैं. इसे लेकर 18 जुलाई को नई दिल्ली में NDA के समर्थन वाले दलों की बड़ी बैठक बुलाई गई है. बैठक के लिए अब तक 19 दलों को न्योता भेजा जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को 2024 के चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है.
बता दें कि 25 साल पहले मई 1998 में NDA का गठन हुआ था. बीजेपी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को इसका पहला अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि, वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके अध्यक्ष हैं. NDA में गठन के बाद से लेकर अब तक करीब 41 राष्ट्रीय या राज्य की पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं. जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, जेडीयू भी शामिल रही हैं.
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में ये पार्टियां शामिल हो सकती हैं. जिसमें, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की लोक समता पार्टी, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, संजय निषाद की निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (Nishad)- निषाद पार्टी, अनुप्रिया पटेल का अपना दल (सोनेलाल), जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)- हरियाणा, जनसेना- पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश, एआईएमडीएमके- तमिलनाडु, तमिल मनिला कांग्रेस, इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्र कड़गम, झारखंड की आजसू, एनसीपी- कोनरॉड संगमा, नागालैंड की एनडीपीपी, सिक्किम की एसकेएफ, जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट, असम गण परिषद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- ओमप्रकाश राजभर, शिवसेना (शिंदे ग्रुप), एनसीपी (अजित पवार ग्रुप) का नाम शामिल हैं.