Smriti Irani On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के लेकर उन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के संबंध में बीजेपी द्वारा अपनाए गए एक रुख के खिलाफ एफआईआर के संबंध में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी मिल रही है. कांग्रेस पार्टी द्वारा अनुत्तरित छोड़ दिया गया प्रश्न यह है कि क्या यह सच है कि राहुल गांधी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विश्वनाथ से मिले थे?

देंखे लाइव-

 

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, जब यह हर भारतीय को पता है कि जॉर्ज सोरोस क्या करने का इरादा रखते हैं, तो राहुल गांधी उन लोगों के साथ क्यों मेलजोल बढ़ा रहे हैं. जिन्हें जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित किया जाता है? यह भी स्पष्ट है कि यह एकमात्र सोरोस कनेक्शन नहीं है. यहां तक ​​कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के ग्लोबल वीपी को राहुल गांधी के साथ देखा गया था.

अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी बोली, राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है. उनके बीच क्या बात हुई इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं. बीजेपी ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं.

स्मृति ईरानी ने बताया कि जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा फंडेड संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं, पुराना है. एक और प्रकाशन में स्पष्ट हुआ है कि सलील सेठी नामक एक सज्जन, जो ओपन सोसायटी के ग्लोबल अध्यक्ष हैं, वो जॉर्ज सोरोस के संस्थान के साथ हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में थे.