युवा मोर्चा ने यूथ कनेक्ट अभियान में आयोजित की भाषण प्रतियोगिता..!

भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के 182 मंडलों से 99 प्रतिभागियों ने लिया भाग:

भोपाल। प्रतियोगिता में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के 9 जिलों से 182 मंडलों के 99 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व विधायक  राम दांगोरे ने किया।

भारत को नंबर वन बनाने का संकल्प लें युवा : मुरलीधर राव

पार्टी के प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव ने प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज के युवाओं में आत्मविश्वास और देश के लिए कुछ कर गुजरने की आग है और उत्साह से लबरेज है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में यूथ कनेक्ट अभियान के माध्यम से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की है। इस कार्यक्रम से अलग अलग क्षेत्र के युवाओं को जोडने का अभिनव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राष्ट्रवादी विचार रखने वाले युवाओं को मंच मिला है।  राव ने कहा कि युवा संकल्प लें कि देश को परम वैभव पर ले जाने और दुनिया में नंबर वन बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को नंबर वन बनाना है तो उसके लिए सबसे पहले हमें स्वयं को नंबर वन बनना पडेगा। युवा अध्ययशील, मननशील बनें। यही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

सरकार की योजनाओं को नीचे ले जाकर सामाजिक परिवर्तन के संवाहक बनें : शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, उसे मूर्तरूप देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह देश का युवा ही है जिसने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का साथ दिया और आज स्वच्छता के मामले में भारत की दुनिया में अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरकार के अभियानों को नीचे तक ले जाएं और सामाजिक परिवर्तन के संवाहक बनें।  शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा की भाषण प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जो युवा मंडल और जिलों से यहां पहुंचे है वह पार्टी और संगठन के ब्रांड एंबेसेडर बनकर समाज में काम करेंगे। इनकी उर्जा समाज के लिए हो यह जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा की है। 

राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई मंडल स्तर तक हुई भाषण प्रतियोगिता:

युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी  अंकित गर्ग ने बताया कि युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ’यूथ कनेक्ट अभियान’ के पहले चरण में 15 मई से 22 मई के बीच राष्ट्रीय मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंडल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी जिला स्तर पर एवं जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी संभागीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। 

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री  कुलदीप राठौर,  अमय आप्टे,  अजय पाटीदार मंचासीन थे।  

ये रहे विजेता:

राष्ट्रीय विषयों पर संपन्न हुई भाषण प्रतियोगिता में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग से 99 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इनमें से 10 प्रतिभागी विजेता हुए जिन्हें प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने पुरस्कृत किया। विजेताओं में  शंकर सिंह चौहान बैतूल,  सम्राट बादल हरदा,  हरि ओम भोपाल नगर,  शिरीष शर्मा रायसेन, सु साक्षी जैन बैतूल,  यशस्वी राव सीहोर,  प्रणव बैतूल,  आदित्य चौधरी नर्मदापुरम, सु गरिमा राठौर रायसेन,  वीरेन्द्र गुर्जर सीहोर शामिल है।