शुक्रवार को नमाज के बाद बाजार बंद करने निकले एक समुदाय के लोगों ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में परेड चार-रास्ता के पास पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस से झड़प की जानकारी भी सामने आई। पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन पर पथराव किया गया। घटना में दो लोग घायल हो गए है।

उल्लेखनीय है कि बाजार बंद करने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। तभी चौराहे के पास पथराव शुरू हो गया। बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में बाजार बंद किया जा रहा था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटों ने पथराव शुरू कर दिया। कई लोगों ने पथराव शुरू किया, जिससे स्तिथि बिगड़ गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में फायरिंग भी की गई।

कानपुर में हुई घटना पर जिला कलेक्टर नेहा शर्मा ने कहा कि पथराव हुआ है और इसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अब तक करीब 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।