Viral Accident Video: नागालैंड में भूस्खलन का एक भयावह वीडियो सामने आया है. जिसमें पहाड़ से गिरे बड़े पत्थरों ने कई कारों को पूरी तरह कुचल दिया. जिससे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं. ये ख़तरनाक वीडियो हैरान कर देने वाला है.
कहां पर हुई ये घटना-
कल शाम एनएच-29 पर दीमापुर और कोहिमा के बीच हुई इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों पर एक बड़ा पत्थर गिरने से ये भयानक हादसा हो गया.
इसी दौरान एक और पत्थर उनके सामने खड़ी दूसरी कार पर गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यह भीषण हादसा इन कारों के पीछे खड़ी एक कार के डैश कैम पर कैद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है.
प्रभावित परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता-
नागालैंड सीएम नेफ्यू रियो ने कहा कि उनकी सरकार घायलों को आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है.
घटना का वीडियो हुआ वायरल-
राज्य सरकार एनएच में सभी खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे के लिए तत्काल कदम उठाएगी. इसके लिए भारत सरकार और NHIDCL के साथ काम किया जायेगा. सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों से भारत में हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. फ़िलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.