मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई थी। छतरपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के नारायणपुरा-पठापुर के बीच गांव में खेत में खेलते वक्त पांच साल का मासूम बच्चा दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू टीम की मदद से उस बच्चे को कड़ी मशक्त के बाद बहार निकाल लिया गया है।
#Live_Update
— Collector Chhatarpur (@collchhatarpur) June 29, 2022
कलेक्टर श्री @grsandeepias एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा की उपस्थिति में छतरपुर के ग्राम नारायणपुरा में बोरवेल में गिरे बच्चे दीपेंद्र को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जल्द ही बच्चे तक पहुंचने की कोशिश जा रही है।@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @mohdept pic.twitter.com/3Llgb769Gl
बच्चे को बहार निकालते ही सबसे पहले अधिकारी उसे जिला अस्पताल छतरपुर ले गए। कलेक्टर संदीप जी आर एवं एसपी सचिन शर्मा स्वयं डॉक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस से बच्चे को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों की निगरानी में दीपेंद्र की हालत में काफी सुधार आया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन सफ़ल होने के बाद सीएम शिवराज ने सभी अधिकारियों और रेस्क्यू टीम को बधाई दी। शिवराज बोले, यह अत्यंत हर्ष की बात है कि छतरपुर में बोरवेल में फंसे भांजे दीपेंद्र यादव को सुरक्षित निकाल लिया गया है। माता-पिता के साथ बेटे दीपेंद्र को अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया है।
उन्होंने कहा, मैं अपने नन्हे भांजे के पूर्णत: स्वस्थ एवं सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। दीपेंद्र के माता-पिता किसी बात की चिंता न करें, हम सब उनके साथ हैं। जांच और चिकित्सा में किसी तरह की कमी नहीं रखी जायेगी। मुझे विश्वास है कि मेरा प्यारा भांजा जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेगा। मैं दीपेंद्र के मंगलमय जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
भांजे दीपेंद्र के सकुशल बोरवेल से निकलने पर माता-पिता और प्रशासन की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! रेस्क्यू टीम ने बहुत सराहनीय कार्य किया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 29, 2022
दीपेंद्र भी अत्यंत साहसी है, उसकी बातों में बहादुरी की झलक साफ दिखाई दी।
मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने और उज्जवल भविष्य हेतु कामना करता हूं। https://t.co/9xondO7iFO pic.twitter.com/2eCoocxdIk
जानिए पूरा घट्नाक्रम-