PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पूरी करके स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं. 

पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे. उन्होंने आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ ख़ास बातचीत की, जिसके बाद वह वहां से भारत के लिए रवाना हुए.

भारत लौटते समय पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए ट्वीट में लिखा, मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. हम एक जीवंत भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती की दिशा में काम करते रहेंगे, जो वैश्विक भलाई के हित में भी है.

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि तीन देशों के सफल दौरे का समापन हुआ. पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.