मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों को सुविधा मिली है. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर व लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य दो-दो ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन भोपाल रेल मण्डल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

गाड़ियों की डिटेल

- गाड़ी संख्या 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 जून एवं 27 जून (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 05.15 बजे प्रस्थान करेगी.यहां से  5.10 बजे इटारसी पहुंचकर, 5.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 6.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. 6.40 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 9.55 बजे बीना पहुंचेगी, 10 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 5.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 जून एवं 29 जून (बुधवार) को गोरखपुर स्टेशन से 03.00 बजे प्रस्थान कर, 7.55 बजे बीना पहुंचेगी 8.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 10.30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी, 10.35 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, अगले दिन 12.40 बजे इटारसी पहुंचेगी, 12.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 1.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औनिहार एवं मऊ जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।