कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप द्वारा सियासी पारी के आगाज किये जाने की ख़बरों के बीच उन्हें कथित तौर पर धमकी भरे लेटर मिले हैं। सुदीप के मैनेजर जैक मंजू को सोशल मीडिया पर किच्चा के प्राइवेट वीडियो को जारी करने का धमकी भरा लेटर मिला है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि सुदीप जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि सुदीप अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार में प्रमुख चेहरा हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि बुधवार को सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में सुदीप अपनी सियासी पारी का ऐलान कर सकते हैं। 

केस दर्ज होने के बाद अब पुत्तनहल्ली पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने कन्नड़ एक्टर सुदीप को दो पत्र भेजे और उनके निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी है। वहीं मामले की जांच के लिए केस को सीसीबी को ट्रांसफर करने पर भी विचार किया जा रहा है।