कर्नाटक के नए सीएम को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। सिद्धारमैया ही कर्नाटक के सीएम बनेंगे और डी के शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
सिद्धारमैया 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना होगा। उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए आलाकमान ने उन्हें एक महत्वपूर्ण मंत्रालय का आश्वासन भी दिया है।
कर्नाटक में सरकार बनाने का फॉर्मूला तय हो गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला किया है। जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। राज्य में एक ही डिप्टी सीएम होगा। डीके 2024 लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।
कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक 100 घंटे की मंथन और गहन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग गई। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी के दखल के बाद ही कर्नाटक का पूरा राजनीतिक संकट सुलझ गया। अब 20 मई को कर्नाटक में नई सरकार बनेगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा नहीं किया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया समय-समय पर सीएम पद के लिए दावा पेश करते रहे। राज्य जीतने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने सीएम बनने की कोशिश तेज कर दी थी। जहां कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया को सीएम और शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने के पक्ष में था। हालांकि, शिवकुमार सीएम पद से नीचे कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे।
13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली थी। 14 मई को बेंगलुरु के एक होटल में कांग्रेस विधायक की बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्र से भेजे गए तीन पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम पर फैसला लें। हालांकि इस दौरान कुछ विधायकों ने अपनी निजी राय भी रखी थी।
🏏 खेल
कर्नाटक में सीएम पर सस्पेंस समाप्त! कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया औपचारिक ऐलान
सस्पेंस ख़त्म, कर्नाटक के लिए कांग्रेस की 'टीम' तैयार! सिद्धारमैया कप्तान, डीके उपकप्तान...