बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में फहद अहमद से शादी की है। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज की कुछ और तस्वीरें शेयर करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर को उनकी शादी के चलते सूटकेस, फ्रिज, धर्मांतरण और अवैध जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर ट्रोल किया जा रहा था। अब इस पर स्वरा भास्कर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसने शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और उनको ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है।
स्वरा भास्कर ने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हेटर्स: सूटकेस, फ्रिज, अवैध, कन्वर्जन ब्लाह..ब्लाह..ब्लाह..हम ।
तस्वीरों में स्वरा और फहद काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल अपनी शादी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहा है। फहद स्वरा की मां इरा भास्कर को गले लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में फहाद और स्वरा एक-दूसरे को गले भी लगाते नजर आ रहे हैं।
वहीं 16 फरवरी को स्वरा ने ट्वीट किया था, 'कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज को खोजते हैं जो आपके ठीक बगल में हो। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल फहद में आपका स्वागत है। यह अराजक है लेकिन यह आपका है।'