भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता शिवराज सिंह चौहान गुरु भक्ति को अपने सियासी गुरू गुजर जाने के बाद भी नहीं भूले। चौहान को राजनीति में लाकर अपना पट्ट शिष्य बनाने वाले स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के दत्तक पुत्र सुरेंद्र पटवा पर भले ही सीबीआई में प्रकरण चल रहा हो पर उन्हें विधानसभा की आचरण समिति का प्रमुख सभापति बना दिया गया है। गुरु गुरु दक्षिणा स्वरूप सुरेंद्र पटवा को दी गई ये नई जिम्मेदारी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
मप्र विधानसभा की आचरण समिति का सभापति को बदल दिया गया है। पहले विधायक नागेन्द्र सिंह गुढ़ इसके सभापति थे परन्तु अब उनके स्थान पर विधायक सुरेन्द्र पटवा को सभापति नियुक्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ सीबीआई में बैंक लोन घोटाले में एफआईआर दर्ज है तथा उन्हें ही आचरण समिति का सभापति बनाया गया है।
यह समिति सदन के अंदर विधायकों के आचरण का विनियमन करती है। अब इस समिति में नागेन्द्र सिंह गुढ़ सदस्य बनकर ही रह गये हैं जबकि अन्य सदस्यों में शामिल हैं : हुकुम सिंह कराडा, दिलीप सिंह परिहार, लखन घनघोरिया, दिव्यराज सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, सीताराम आदिवासी, घनश्याम सिंह, नीरज दीक्षित एवं अशोक मर्सकोले।