मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कान्हा टाइगर रिजर्व में रहे। नगरीय निकाय चुनाव की कश्मकश से पहले वे थोड़ा काम और थोड़े चिंतन के साथ 'चिल' करने शुक्रवार परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। रात्रि विश्राम भी उन्होंने यहीं किया। शनिवार सुबह चौहान ने रोजाना के संकल्प के अंतर्गत कान्हा नेशनल पार्क के मुक्खी गेट परिसर में पौधरोपण किया। पौधे लगाने के बाद उन्होंने स्थनीय ग्रामीणों से मुलाकात और बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की महिलाओं ने उनसे कहा कि उन्होंने बैगा हाट का संचालन किया है। इसमें हर दिन बैगा नृत्य प्रस्तुति के कारण पर्याप्त आय हो सकती है। इसलिए बैगा हाट में हर दिन बैगा नृत्य प्रारंभ कराया जाए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर जरूरी कदम जाएगा। इसके लिये तत्परता के साथ काम

भाजपा जल्द करेगी नामों का फैसला, तीन जगह पेंच 

भाजपा एक दो दिन में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि सत्ताधारी दल होने से यहां टिकट चाहने वाले भी ज्यादा है। महापौर के टिकटों को अंतिम रूप देने के लिए होने वाली भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंध समिति बैठक देर शाम या कल भी हो सकती है। 16 नगर निगमों के महापौर पद का टिकट पाने के लिए बीजेपी के पास 152 आवेदन आए हैं सागर में 14 ने मेयर पद के टिकट के लिए दावा ठोक दिया है। जबकि इंदौर में पेंच फंसा है क्योंकि सबसे बड़े दावेदार रमेश मैदाला को प्रत्याशी चयन की सभागीय समिति में सदस्य बनाया गया है। ग्वालियर से पूर्व मंत्री माया सिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जबलपुर में दो पूर्व पार्षदों कमलेश अग्रवाल व श्रीराम शुक्ला की दावेदारी मजबूत है। भोपाल में पूर्व पार्षद मालती राय को टिकट दिलाने के लिए विधायक, मंत्री, पूर्व महापौर लामबंद नजर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हर सीट के लिए तीन तीन नामों का पैनल बनायेगी।