मशहूर डेयरी उत्पाद कंपनी अमूल को अमूल गर्ल के विज्ञापन अभियान के द्वारा पहचान दिलाने वाले सिल्वेस्टर दाकुन्हा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। सिल्वेस्टर दाकुन्हा 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटा राहुल दाकुन्हा हैं।
सिल्वेस्टर डाकुन्हा के निधन पर गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के जयेन मेहता समेत अमूल से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है। जयेन मेहता ने ट्विटर पर सिल्वेस्टर डाकुन्हा के निधन की जानकारी दी है।
जयेन मेहता ने सिल्वेस्टर दाकुन्हा के निधन पर शोक जटाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ही अमूल गर्ल बनाई है। सिल्वेस्टर डाकुन्हा दिवंगत गर्सन डाकुन्हा के भाई थे। उन्होंने लिखा कि उनके परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
अमूल के जीएम मार्केटिंग पवन सिंह ने कहा, 'सिल्वेस्टर दाकुन्हा की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।' उन्होंने कहा कि लगभग तीन दशकों तक उनसे ब्रांड संचार और विज्ञापन की कला सीखना बहुत अच्छा रहा।
अमूल ब्रांड को भारत में एक बड़ा ब्रांड बनाने में अमूल गर्ल ने भी अहम भूमिका निभाई है। अमूल गर्ल की कल्पना 1966 में सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने की थी। अमूल गर्ल ने ब्रांड को देश-दुनिया में नई पहचान दी। अमूल गर्ल ने समसामयिक मुद्दों पर कई विज्ञापन पेश किए, जिनकी अक्सर प्रशंसा की गई और कई विज्ञापन विवादों में भी रहे।