बैंड, बाजा और बारात..! किसी के लिए एक सपना होता है तो किसी के लिए सिर्फ़ एक रिवाज. अक्सर लोग शादी ब्याह को चर्चा में लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते. कोई लाखों करोड़ो रुपए ख़र्च कर देता है, तो कोई शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर नया अंदाज आजमाने में पीछे नहीं हटता.

एक ऐसी ही शादी मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आई है. इन दिनों बुलडोज़र देश में ट्रेंड पर है. आये दिन बुलडोज़र को लेकर खबरें सामने आती रहती है. शायद इसीलिए सोशल मीडिया पर बुलडोज़र वाले वीडियोस वायरल होते रहते हैं. 

फ़िलहाल बात बैतूल की इस शादी की करते है, जिसमें दूल्हा शादी को यादगार बनाने के लिए घोड़ी की जगह बुलडोज़र पर चढ़ गया. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहें दूल्हे का नाम इंजीनियर अंकुश जैसवाल है. जो बैतूल जिले के केरपानी गांव के निवासी है.

अपनी बारात को यादगार बनाने के लिए अंकुश 22 जून को बुलडोजर पर बैठकर पाढर ग्राम निवासी अपनी दुल्हन स्वाति को लेने निकल पढ़ते हैं. अब अंकुर की इस बारात की चर्चा चारों तरफ़ है. बुलडोजर पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने निकले अंकुश का ये डांस वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

जिसमें अंकुश के साथ उसकी बहनें और भांजे भांजिया भी बैठे नज़र आए. अंकुश ने बुलडोज़र पर बैठकर डांस भी किया और जमकर मस्ती करते नज़र आये. आपकों बता दे कि अंकुश पेशे से इंजीनियर है भोपाल जिले की कुरावर नगरपालिका में बतौर संविदा इंजीनियर के पद पर तैनात हैं.