भोपाल से लोड की जा रही ट्रेनें..!

भोपाल,

शहर ही नहीं, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों के लोग भी भोपाल में गहराए जल संकट का सामना कर रहे हैं। ये यात्री रेलवे स्टेशन से गुजर रहे हैं। जिन्हें सोमवार को भी साफ और अच्छा पानी नहीं मिला है। इतना ही नहीं, रानी कमलापति से बनकर चलने वाली ट्रेनों में इटारसी व भोपाल रेलवे स्टेशन से पानी लोड कराया जा रहा है, वहां भी जरूरत का पूरा पानी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण मप्र समेत इन ट्रेनों में सफर करने वाले कई राज्यों के यात्रियों को परेशानी हो रही है।

कीचड़ युक्त पानी अभी भी नलों में आ रहा

भोपाल की कोलार लाइन खराब हो गई थी। इसी लाइन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति दी जाती है। इस लाइन को चौथे दिन शनिवार को ठीक को कर लिया गया था लेकिन उसमें जमा कीचड़ युक्त पानी अभी भी नलों में आ रहा है जिसके कारण इस पानी का उपयोग पीने में कर पाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भोपाल की हबीबगंज रेलवे कॉलोनी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में भी मटमैला पानी आने की शिकायतें मिली है।

चौबीस घंटे में हजारों यात्री गुजरते हैं 

उल्लेखनीय है कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चौबीस घंटे में हजारों यात्री गुजरते हैं। जिनके लिए पानी की जरूरत होती है। यहां से चलने वाली शान-ए-भोपाल, रेवाचल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, पुणे हमसफर एक्सप्रेस संतरागाछी एक्सप्रेस, अगरतला एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भरने के लिए भी पानी भरना पड़ता है जो कि इस समय भोपाल व इटारसी स्टेशन से भरा जा रहा है। स्टेशन पर जल संकट के चलते जमकर बोतलबंद पानी की बिक्री हुई है। एक अनुमान के मुताबिक स्टेशन पर रोजाना पाच हजार पानी बोतलों की मांग आ रही है।

राजधानी की अनेक बस्तियों में पानी के लिए हाहाकार

लोगों का कहना है नगर निगम प्रशासन ने पाइपलाइन से पानी आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोलार पाइपलाइन से पानी आपूर्ति नहीं होने पर पर्याप्त टैंकर नहीं आ रहे हैं। इससे तुलसी नगर, सैकड नंबर बस स्टाप, टीटी नगर सहित नए व पुराने शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। टैंकरों के आते ही लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। लोग पानी भरने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं। जल्दी पानी भरने के लिए लोगों में झगड़े तक हो रहे हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। बीते तीन दिन से कोलार पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति बंद है। नगर निगम प्रशासन ने पानी की व्यवस्था नहीं की है। विकल्प के रूप में टैंकरों से पानी आपूर्ति की व्यवस्था की है जो पर्याप्त नहीं है। लोगों का कहना है कि जब पानी की सप्लाई का समय रहता है, तब बिजली नहीं रहती है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह आज पानी की आपूर्ति होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। इससे पानी की समस्या का लोगों का सामना करना पड़ा।