किसानों के खाते में भेजी जानी है राशि..!
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान हितग्राहियों को सम्मान निधि का वितरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीएम मोदी जिन हितग्राहियों से संवाद करेंगे, उनका चयन जल्द कर लिया जाए। इसके साथ ही आमजन को भी इस कार्यक्रम से जोड़ने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। बुरी खबर ये है कि किसान सम्मान निधि में एक अड़ंगा भी आ गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए बिना अब ये राशि किसानों को नहीं दी जाएगी।
प्रदेश के जिन किसानों ने अपने खाते की ई-केवाईसी करवा ली है अब केवल उनके खातों में ही किसान सम्मान निधि का पैसा भेज दिया जाएगा। राज्य के जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनकी 11 वीं किस्त की राशि रोक दी जाएगी।
दरअसल भारत सरकार के कृषि और कृषि कल्याण मंत्रालय ने काफी अर्से पहले देशभर के किसानों के लिए इस संबंध में कृषि अधिकारियों को एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में सभी पात्र किसानों को अपने खाते की ई-केवाईसी करा लेने के लिए निर्देशित किया था। पत्र में स्पष्ट कहा गया था कि 11 वीं किश्त का पैसा प्राप्त करने के लिए किसान अपने खाते को पहले आधार से लिंक कराते हुए एनपीसीआई से आधार सीड़िंग करा लें। इसके अभाव में किसी भी किसान को सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं होगी।
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी जाती है। हर चार महीने के अंतराल मेंं दो-दो हजार रुपये करके यह निधि दी जाती है। योजना की 10वीं किस्त 1 जनवरी 2022 को किसानों को खातों में भेजी गई थी। अब किसानों को योजना के तहत 11 वीं किश्त के पैसे भेजे जाने हैं। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिन्हें अभी तक किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। इनमें से किसी किसान का केवाईसी नहीं है तो किसी किसान के खाते की एनपीसीआई नहीं हो पा रही है।- Seema Diwan