बालाघाट के बिरसा थाना के भामा गांव में हुआ हादसा

मध्यप्रदेश में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तीन मासूमों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों गांव में खेल रहे थे और अचानक पानी के गड्ढ़े में डूब गए। गांव के तीन बच्चों की ऐसी दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का तो रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। बताया जा रहा है कि पुलिस तीनों बच्चों के शव निकालने की कोशिश में लगी है।

प्रदेश में मानसून आ चुका है। राज्य में अधिकांश जगहों पर बरसात हो चुकी है। बारिश होने से गांव—देहातों में रास्तों, गड्ढ़ों में पानी भर गया है जिससे हादसे होने लगे हैं। ऐसा ही एक हादसा बालाघाट के एक गांव में हुआ जोकि जानलेवा साबित हुआ। जिले के बिरसा थाना के भामा गांव में यह हादसा हुआ। यहां पानी के गडढे में 3 मासूम बच्चे डूब गए। गांव के ये बच्चे यहां नहाने गए थे। लेकिन वे गहराई में चले गए जिससे तीनों डूब गए। खेल खेल में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना मंगलवार देर शाम की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों बच्चों को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। इधर मासूम बच्चों की मौत से गांव भर में मातम है। परिजनों का तो रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।