Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के ओंडा में रेल हादसा हुआ है. जिसमें दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस टक्कर में एक ड्राइवर घायल हो गया, जबकि प्लेटफार्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा आज रविवार सुबह का बताया जा रहा है. जिसमें दो मालगाड़ियों के एक इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए.
देंखे वीडियो-
सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना से आद्रा-खड़गपुर शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओंडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टकरा गयी. इसके बाद दो मालगाड़ियों के एक इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए.
खड़ी मालगाड़ी से हुई टक्कर-
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालकों को बचाया. फिलहाल रेलवे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक अन्य चलती मालगाड़ी ने खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चलती मालगाड़ी का इंजन खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे थे.
इस तरह हुआ हादसा-
रविवार की सुबह बांकुड़ा के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर विष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी बीच बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही दूसरी मालगाड़ी लूप लाइन में चली गयी. एक चलती मालगाड़ी खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई. तेज गति के कारण इसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया.