मध्यप्रदेश में रतलाम-महू-खंडवा-अकोला रेल मार्ग प्रस्तावित रूट में मेलघाट टाइगर रिजर्व से ट्रैक निकालने पर महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति के रेलवे ने नया प्रस्ताव बनाया है। इसके अनुसार अब इसमें करीब 6.5 किमी लंबी टनल बनाई जाएगी। वन भूमि होने से पथरीली व ऊबड़ खाबड़ जमीन को समतल भी किया जाएगा। इससे प्रोजेक्ट की लागत और बढ़ जाएगी। अब इस सेक्शन की लंबाई 177 से 206 किमी हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में पहले से ही करीब 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त लग चुके हैं। वहीं इस नए रूट के प्रस्ताव के बाद अब करीब 50 करोड़ से अधिक का खर्च आने की संभावना है। रेलवे के चीफ इंजीनियर हेमंत बगोरिया ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए पहले मेलघाट टाइगर रिजर्व के अंदर से गुजरने का प्रस्ताव बनाया गया था. महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति के बाद नया रूट प्रस्तावित किया गया है, जिसमें एक टनल आ रही है. इसकी लंबाई करीब 6.5 किमी है. वहीं इस ट्रैक से पथरीली जमीन और छोटी-छोटी चट्टानों को भी हटाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने सर्वे के पूर्व ही ट्रैक के दो रूट का प्रस्ताव तैयार किया था. अधिकारियों ने छोटे रूट को टाइगर रिजर्व के अंदर से अनुमति दी थी. अब महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति के बाद दूसरे विकल्प पर भी काम करने के लिए निर्देश जारी हुए है।

खंडवा-अकोला रेल ट्रैक की अनुमनित लागत करीब 13 सौ 56 करोड़ रुपए थी. पर कोरोना काल में कार्य विलंब और महंगाई के कारण इसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपए बढ़ कर 14 सौ 56 करोड़ हो गई। अब इस नए रूट से अब प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ जाएगी। रतलाम-महू-खंडवा-अकोला के रेल ट्रैक के प्रस्तावित रूट के नए बदलाव से करीब 29 किमी अधिक घूमकर गाड़ी गुजरेगी. इससे अतिरिक्त समय लगाने का अनुमान लगाया जा रहा था। 

मलघाट टाइगर रिजर्व से गाड़ी निकलने पर रिजर्व के नियमानुसार गाड़ी की स्पीड लिमिट 40-50 किमी प्रतिघंटा होती, लेकिन अब टाइगर रिजर्व नहीं होने पर स्पीड 60-80 ही रहेगी. रेलवे के चीफ इंजीनियर हेमंत बगोरिया ने बताया कि इससे नए ट्रैक पर गाड़ी के समय में अधिक परिवर्तन नहीं आएगा।