ट्रेनों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शादियों के सीजन में 33 ट्रेनों के निरस्त होने के बाद रेलवे ने कुछ राहत दी है. एक्सप्रेस ट्रेन में दो साल बाद अब यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। रेलवे ने रायपुर से चलने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा बहाल की है। इन सभी पांचों ट्रेनों में एक-एक जनरल कोच लगाए जा रहे हैं, जिसमें यात्री जनरल टिकट से यात्रा कर सकेंगे। 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति, दुर्ग जम्मूतवी, सारनाथ एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलेगी. पांच ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में ये सेवा शुरू की जाएंगी। एक जुलाई से सभी ट्रेनों में जनरल बोगियों की व्यवस्था शुरू हो जाएगी. 

जनरल टिकट से ट्रेन में सफर की सुविधा
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 2 जून से 30 जून तक
- दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस में 14 से 28 जून तक
- सारनाथ एक्सप्रेस में 1 से 30 जून तक
- साउथ बिहार एक्सप्रेस में 1 से 30 जून तक
- दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में 1 से 29 जून तक

मुंबई-हावड़ा मार्ग के अहम स्टेशन रायपुर स्टेशन से एक दिन में करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां से 112 ट्रेनें आती—जाती हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनरल टिकट लेकर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रेलवे प्रशासन ने 20 मार्च, 2020 से यह निर्णय लागू किया था.