स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर..!
रायपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि पीएम मोदी की आवाज आज दुनियाभर में पूर्ण गंभीरता से सुनी जाती है। यहां तक कि यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति ने भी उनकी बात मानी। पटेल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पटेल के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटेल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने का सेलिब्रेशन मनाया जा रहा है। इधर देश आजादी के 75 वर्ष का उत्सव भी मना रहा है। पीएम मोदी के पिछले आठ वर्ष का कार्यकाल सेवा और सुशासन का है। इन आठ वर्ष में सरकार की कार्यशैली बदली है और कई ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। ऐसे निर्णय देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना के माध्यम से आज इन बातों का स्मरण और समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के जितने भी क्षेत्र है हम उसमें काम करेंगे। इसमें हमारे लिए जो अवरोध आएंगे उसे ठीक भी करेंगे।
पटेल ने कहा कि भारत के पास मोदी जी जैसे व्यक्ति का विशाल नेतृत्व है। आम आदमी हो या राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सभी यही बात सोचेंगे।