संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। हरियाणा की इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति और चौथे स्थान पर पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।