दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की घटना सुर्ख़ियों में है। अब इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में स्वाति मालीवाल के साथ हुई इस घटना का साफ़ नज़र आ रही है।

इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लोगों का कहना है, कि जिस तरह से ये वीडियो बनाया गया है ऐसा लग रहा है, कि ये सोच-समझकर या प्रीप्लान्ड वे में किया गया है।

लोगों ने ट्वीट करके वीडियो को लेकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है।  एक यूजर ने लिखा है। मैडम स्वाति मालीवाल अपनी सोची-समझी और पहले से लिखी हुई घटिया स्क्रिप्ट से दिल्ली को बदनाम, बदनाम, निरादर मत करो! आपकी सच्चाई बाहर आ गई है, यह मत भूलिए कि आप DCW प्रमुख हैं, आपको दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर बनाना है।

एक और यूज़र ने लिखा है, यह एक ऐसी महिला के लिए पूरी तरह से दिखावा है जो महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए काम करती है। झूठे आरोप लगाना और सबसे बढ़कर अपने देश का नाम खराब करना। उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

वीडियो पर सवाल उठाते हुए एक और यूज़र ने लिखा है, कितने अच्छे से वीडियो शूट हुई हैं। अब सड़कों पर केजरीवाल के CCTV कैमरा की ज़रूरत नहीं है, अपने साथ 2-4 कैमरामेन लेके चलें सब और सब कुछ शूट करें।

गौरतलब है कई कि हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा था। घटना दिल्ली एम्स के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वाति मालीवाल ने खुद देर रात ट्वीट करके घटना के संबंध में जानकारी दी थी। उनका कहना है, कि वह दिल्ली में महिला सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रही थीं। इसी समय नशे की हालत में एक कार चालक ने उनके साथ बद्सलूकी की। जब उन्होंने उसे पकड़ लिया तो चालक कार के शीशे में हाथ बंद कर उन्हें घसीटता ले गया। 

मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने उनकी जान बचाई। दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं हैं तो स्थिति की कल्पना कीजिए। स्वाति एम्स के गेट नंबर 2 के पास थी। इसी बीच किसी कारण चालक ने उसे अपनी कार में बैठने को कहा। स्वाति ने कार चालक को डांटा तो चालक ने कार का शीशा ऊपर कर दिया। इसी बीच में स्वाति का हाथ कार में फंस गया और चालक उसे 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया था।