सिवनीं जिले के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के घंसौर जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रूपदौन के गांव रूपदौनमाल में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
इस गांव में पानी के लिए सिर्फ़ एक कुआं ही है। जिसमें पानी खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि 2 गांव के बीच ये एकमात्र कुआं है। जिसका पानी दोनों गांव के ग्रामीण पेयजल के रूप में इस्तमाल करते हैं।
इस पूरे मामले पर जब ग्रामवासियों से चर्चा की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि 2 माह से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।व्यवस्था के नाम पर ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर से कुएं में पानी गिराया जा रहा था लेकिन सिर्फ़ 2 टैंकर पानी गिराने के बाद यह व्यवस्था दम तोड़ गई।
अब आलम यह है कि जो पानी रात भर में इकट्ठा होता है। उसे निकालने के लिए भी ग्रामीण हर प्रयास में जुट जाते है। मामला सुर्खियों में आने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पीएचई विभाग के साथ चर्चा कर जल्द व्यवस्था कराने की बात कही है।